📍 Arthuna, Dist. Banswara, Rajasthan - 327032 📞 +91 9783533636 ✉️ rntcollege2012@gmail.com
Notices & Circulars

President's Message

President

श्री गोविन्दलाल पाटीदार

अध्यक्ष / प्रबंधक

मारुति सेवा संस्थान, अरथूना

संदेश (Message)

शिक्षा समाज की नींव है

शिक्षा समाज की नींव है | शिक्षा के माध्यम से ही मानव अपने सपने को साकार रूप प्रदान कर सकता है | गुरु छात्र का प्रथम रूप है, और छात्र गुरु का द्वितीय रूप है | गुरु के सकारात्मक सहयोग से शिष्य अपने जीवन की राह चुनने में समर्थ हो जाता है |

आज भौतिकता के युग में मानव नई खोज कर रहा है | शिक्षा न केवल व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करती है, बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी करती है | यहाँ पर छात्र एवं छात्राओं के हित में शैक्षिक वातावरण का समावेश किया गया है, जिससे नवीन भारत के निर्माण में ये छात्र अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर सकें |

मेरा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र एवं छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो, क्योंकि नई पीढ़ी अपनी संस्कृति के प्रति आस्था और निष्ठा उसी शिक्षा के माध्यम से रख सकती है जिसका आधार उसकी संस्कृति हो |

महाविद्यालय की वेबसाइट www.rntcollege.in आपकी (विद्यार्थियों की) सृजनात्मक क्षमता की अभिव्यक्ति, आपके विचारों, भावों, सोच एवं रुचियों का प्रतिबिम्ब है एवं महाविद्यालय की उपलब्धियों, विकास और गौरव गाथा को प्रदर्शित करती है |

शुभकामनाओं सहित......

श्री गोविन्दलाल पाटीदार (प्रबंधक एवं अध्यक्ष)