निदेशक / प्रबंधक
श्री गोविन्दलाल पाटीदार
रवीन्द्रनाथ टैगोर महाविद्यालय, अरथूना
आधुनिक दृष्टिकोण एवं सांस्कृतिक निष्ठा
शिक्षा समाज की नींव है | शिक्षा के माध्यम से ही मानव अपने सपने को साकार रूप प्रदान कर सकता है | गुरु छात्र का प्रथम रूप है, और छात्र गुरु का द्वितीय रूप है | गुरु के सकारात्मक सहयोग से शिष्य अपने जीवन की राह चुनने में समर्थ हो जाता है |
आज भौतिकता के युग में मानव नई खोज कर रहा है | शिक्षा न केवल व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करती है, बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी करती है | यहाँ पर छात्र एवं छात्राओं के हित में शैक्षिक वातावरण का समावेश किया गया है जिससे नवीन भारत के निर्माण में ये छात्र अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर सकें |
मेरा ऐसा विश्वास है कि शिक्षा की प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करके मैं अपनी परिकल्पना को पूर्णता प्रदान कर सकता हूँ | ईश्वर मेरे इस उद्देश्य में मेरा मार्गदर्शन करे व महाविद्यालय का उज्जवल शैक्षिक वातावरण बनाने के सपने को साकार रूप प्रदान करे !
शुभकामनाओं सहित......
श्री गोविन्दलाल पाटीदार (प्रबंधक एवं निदेशक)